रविवार अपराहन लगभग 2 बजे बोन मोटर मार्ग पर एक ब्लेनो कार वाहन संख्या- UK-10A- 5386 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उक्त वाहन में 4 लोग सवार थे जो घायल हुए हैं जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया जहाँ डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिन्हें सामान्य (सुरक्षित) बताया गया और डिस्चार्ज किया गया हैं जो अपने गंतव्य के लिए चले गये हैं।
*घायलों में आलेंद्र पुत्र ध्रुव सिंह, उम्र 36 वर्ष, जयवीर सिंह पुत्र कर्म सिंह, उम्र 52 वर्ष,मगन सिंह पुत्र वचन सिंह, उम्र 40 वर्ष व पवन सिंह पुत्र नामालूम, उम्र 42 वर्ष शामिल हैं। उक्त सभी ग्राम बोन, तहसील डुण्डा, उत्तरकाशी के हैं।