उत्तरकाशी जिले के विकास खंड भटवाड़ी अंतर्गत गाँव नटीण के कृषक शिव सिंह पोखरियाल पॉली हाउस में सब्जी का उत्पादन कर बेहतर आमदनी कर रहे हैं। प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र भटवाड़ी सुरेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि उद्यान विभाग भटवाड़ी द्वारा शिमला मिर्च महाभारत का बीज जिला योजना से निःशुल्क दिया गया था जिसे कृषक श्री पोखरियाल ने 50 वर्ग मीटर के पाली हाउस में लगाया फलस्वरूप वर्तमान में उनके द्वारा लगभग 60 किलो शिमला मिर्च बाजार में पहुंचा दी है जबकि अभी अनुमानित 70 किलो और शिमला मिर्च होने का अनुमान है। इसी तरह काश्तकार श्री पोखरियाल को टमाटर का बीज हिमसोना भी जिला योजना से दिया गया जिसे 100 वर्ग मीटर के पाली हाउस में लगाया गया है। जिसमे अब तक 20 क्रेट यानी 200 किलो टमाटर का उत्पादन हो चुका है।