कोकीन तस्करी, विदेशी पैडलर,एक पूर्व अध्यापिका व उसके पति समेत तीन गिरफ्तार

 

 

राजधानी देहरादून मे नशे की खेप को पहुंचाने मे लगे तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही मे आज कोकीन के साथ कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर और पूर्व अध्यापिका सहित 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार आरोपियों मे दून के प्रतिष्ठित विद्यालय की एक पूर्व अध्यापिका व उसके पति भी है। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस द्वारा आज पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 /27/ 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूर्व में 6 फरवरी 2024 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों (1) सरोवर कुमार (2) तनिष्क (3) प्रिंस राज को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन तथा 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ मे आरोपी सान्यू डाइनाह ने बताया कि वह यूगांडा की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है। उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है, देहरादून में भी वह डिमाण्ड पर सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।
गिरफ्तार अन्य आरोपी सारथी साहनी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व में अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।
गिरफ्तार आरोपी
1- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष,सारथी साहनी पुत्र स्व. सुनील साहनी,रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी दोनों पति-पत्नी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष है।
बरामदगी जो हुई उसमे16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख रुपये,63500 रुपये नगद,बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू,फाबियो कार संख्या: यू0के0-07-एक्स-0707 शामिल है।

उक्त अभियुक्तो की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टी में उ0नि0 पी.डी. भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर, उ0नि0 सुमेर सिंह,विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर,उ0नि0 प्रवेश रावत, म0उ0नि0 भावना, कां0 सुशील, विशाल,अमित भट्ट व हेड कां0 चालक महावीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *