देहरादून/ राष्ट्रपति के आगामी एक व दो नवंबर को उत्तराखंड प्रदेश के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित बनी रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।