देहरादून/ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने सहस्त्रधारा रोड में सन राइज नाम के स्पा सेंटर में दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया है। यहाँ चल रहे जिस्म फ़िरोशी के धंधे में टीम को मौके से बड़ी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री भी मिली साथ ही देह व्यापार से कमाए 3740 रुपये नगद मिले बताया जा रहा है कि आरोपी महिला स्पा सेन्टर में ग्राहकों को स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराती थी।
एसएसपी के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम को मुखबिर के माध्यम से थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत निकट टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर पुलिस टीम को स्पा सेण्टर के एक कमरे में एक महिला व एक पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई । जिस पर पुलिस द्वारा मौके से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही महिला को गिरफ्तार किया गया। स्पा सेण्टर संचालक महिला के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के संबंध में थाना रायपुर पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा: 3/4/5/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार महिला
वकिला पुत्री गुलाम रसूल निवासी मुस्कान होटल के पास आईएसबीटी बंजारावाला कारगी देहरादून हाल निवासी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग दून कालोनी माजरा देहरादून निवासी है।
