बद्रीनाथ से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर हुआ लापता,दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना

 

बद्रीनाथ से देहरादून लौट रहे हेलीकॉप्टर के मिसिंग होने की सूचना है। युकाड़ा के सीइओ प्रतीक जैन के मुताबिक बद्रीनाथ से हेलीकॉप्टर दोपहर एक बजकर 14 मिनट पर बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिये उड़ान भर चुका था।। जिसके बाद हेलीकॉप्टर लापता हो गया। हेलीकॉप्टर के जोशीमठ की घाटी में कही मिस होने की संभावना है। उन्होंने बताया है कि इस सूचना के बाद आर्मी,डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ,एडीआरएफ को इतला दी गई है ताकि तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू हो सके।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त हेलीकॉप्टर में पायलेट समेत 6 लोग सवार थे। जिनमे पायलट कैप्टेन हिमांशु व यात्रियों में प्रथपा,अरुण,शंकर गौयूडा,सुधीर,एच, एस, नटराजन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *