हनुमान मंदिर उत्तरकाशी मे पूर्व ब्लाक प्रमुख डुंडा स्व. श्री हरि सिंह राणा के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। हनुमान मंदिर के सभागार में स्व. हरि सिंह राणा के चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि देने वालों में पेंशनर संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह पवार, दर्जाधारी प्रताप सिंह पवार,यूकेडी महामंत्री किरन रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूडा, जीतवर सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह पवार, कनकपाल परमार, गोपाल सिंह मटूडा, भूपेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह राणा, नत्थी सिंह रावत, गोपाल राम पैन्यूली, अजय पुरी, विजेंद्र नौटियाल समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।