धान की खेती बर्बाद होने पर उसकी भरपाई की मांग

 

उत्तरकाशी जिले के विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ के चमियारी तिलपड गाँव के किसानों व काश्तकारों ने खेती में हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग शासन-प्रशासन से की है। मिली जानकारी के अनुसार गत 29 सितंबर को चमियारी तिलपड क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों की लहलहाती धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। इस फसल के लिए किसानों ने 6 माह तक मेहनत की थी। अब जबकि कुछ दिनों के बाद धान की फसल तैयार हो जानी थी उससे पूर्व ओले गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। उक्त क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सत्य प्रसाद नौटियाल,शम्भू प्रसाद, मूर्ति राम ने बताया है कि ग्राम सभा तिलपड में धान की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है जिससे ग्रामवासियों में बहुत निराशा छा गई है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने धान की बर्बाद हुई फसल की भरपाई करने की मांग शासन- प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *