देहरादून/ फर्जी दस्तावेज के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में पुलिस की एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी 37 वर्षीय धीरज कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धीरज फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के एवज में कमीशन के तौर पर रकम लेता था। बता दें कि इस मामले में गत 13 सितंबर को थाना रायपुर और क्लेमेनटाउन में मुकदमे दर्ज किए गए थे और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
