राजधानी में युवाओं, छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा, 50 लाख की हेरोइन बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार,

 

देहरादून/ एसटीएफ व एएनटीएफ टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए सटीक सूचना पर थाना क्लेमनटाउन पुलिस के साथ संयुक्त रूप से एक बोलेरो कैम्पर वाहन सहित तीन व्यक्तियों को 265 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद हेरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदि युवाओ व स्कूली छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करने के उद्देश्य से मौके पर आए थे। अभियुक्तों द्वारा ऋषिकेश तथा देहरादून के राजपुर, प्रेमनगर एवं क्लेमनटाउन क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई किए जाने की जानकारी भी दी गई है। बरामद हेरोइन के सम्बन्ध में थाना क्लेमनटाउन में अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि देहरादून में युवाओ व स्कूल-कॉलेजों के आसपास मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के विरुद्ध STF/ANTF द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्लेमनटाउन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को वाणिज्यिक मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध STF की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उधर जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया उनमे
नावेद अली पुत्र याकूब अली,
साहिब अली पुत्र यासीन अली,मुकर्रम मलिक पुत्र फारूक अली तीनो निवासी
हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार हैं।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली STF/ANTF टीम में निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा,उपनिरीक्षक कमाल हसन,अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान,हेड कांस्टेबल देशराज
संदेश,कांस्टेबल दीपक चन्दोला, दीपक नेगी व
थाना क्लेमनटाउन पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेक भंडारी व कांस्टेबल सागर राई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *