उत्तरकाशी, जनगणना-2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

 

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। समापन अवसर पर डीएम प्रशांत आर्य ने चार्ज अधिकारियों, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और जनगणना लिपिकों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करना सभी कार्मिकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रगणकों को घर-घर जाकर नागरिकों से पूछे जाने वाले निर्धारित प्रश्नों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी को सही रूप में दर्ज करना है। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कोई परिवार या दूरस्थ क्षेत्र जनगणना कार्य से छूटने न पाए। प्रशिक्षण में सीएमएमएस (CMMS) पोर्टल एवं डिजिटल प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने, डाटा अपडेट करने तथा कार्य की प्रगति से संबंधित प्रक्रिया समझाई गई।
इस अवसर पर सहायक निदेशक एवं जिला समन्वयक उत्तरकाशी ध्रुवेन्द्र कुमार वर्मा तथा जिला समन्वयक टिहरी पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *