11 पेटी अवैध शराब चंडीगढ़ से पौड़ी ले जा रहा टैक्सी चालक गिरफ्तार,कीमत एक लाख 32 हजार

 

देहरादून/ चेकिंग के दौरान सेलाकुई स्थित सारना के पास से मुखबिर खास की सूचना पर सहसपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की टैक्सी कार सं0-PB01C-0837 टोयोटा ETIOS को चैक किया तो कार की डिग्गी मे 11 गत्ते की पेटियो के अंदर कुल 126 बोतल अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा कार चालक अनिल सिंह पुत्र स्व. दिनेश सिंह निवासी पैडूल 1530 ब्लॉक-एफ आदर्शनगर नजदीक शिव मन्दिर नया गांव एसएएस नगर मोहाली पंजाब उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0 – 142/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह मौहाली पंजाब मे रहता है तथा टैक्सी चलाता है, उक्त शराब को वह चंडीगढ़ से लाया था, जिसे वह शादी समारोह में सप्लाई करने के लिए पौडी गढवाल ले जा रहा था। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई,अ०उ०नि० उमेद असवाल,का० सुधीर कुमार
संजीत कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *