चोरी के आरोपी चोर को पुलिस ने नगदी व मोबाइल समेत किया गिरफ्तार

 

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में हुई चोरी का तत्काल खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियुक्त के कब्जे से ₹72,000 की नकदी तथा चोरी की रकम से खरीदा गया iPhone 13 Pro बरामद किया।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उनकी जनपद मुख्यालय स्थित परचून की दुकान है। 12 सितम्बर 2026 की रात्रि को दुकान बंद करने के पश्चात वह दुकान की नकदी लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक द्वारा उन्हें बातों में उलझाकर उनके बैग से ₹2 लाख की नकदी चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत* किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिस पर पुलिस व एसओजी की टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹72,000 नकद तथा चोरी के पैसों से खरीदा गया iPhone 13 Pro बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शिवम डबराल पुत्र रोशन लाल डबराल, निवासी भैरव चौक, उत्तरकाशी उम्र 21 वर्ष)है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 संगीता नौटियाल, कानि0 दीपक चौहान, सुनील मैठाणी
, काशीष भट्ट, नीरज रावतव व म0कानि0 पूजा कलूडा शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *