एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 5 लाख की चरस के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

 

 

STF कुमाऊं यूनिट व काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को
1 किलो 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना काठगोदाम में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जनपद चम्पावत क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे तथा उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में बेचते थे। STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।
एसएसपी STF ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में पर्वतीय जनपदों से अवैध चरस की तस्करी के संबंध में STF को काफी समय से इनपुट प्राप्त हो रहे थे। इस संबंध में STF कुमाऊं यूनिट को प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में टीम द्वारा थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 2 अभियुक्तों को व्यवसायिक मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना काठगोदाम में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध STF की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार नशा तस्कर
मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी ग्राम बामन चापड़, तहसील एवं थाना पाटी, जनपद चम्पावत।
,संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी ग्राम अनरपा, तहसील एवं थाना पाटी, जनपद चम्पावतहैं।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली STF कुमाऊं यूनिट टीम में निरीक्षक एम.पी. सिंह,उप निरीक्षक अशोक कांडपाल,चंदन सिंह बिष्ट,प्रकाश चंद्र भगत, मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह, मोहित वर्मा,चालक संजय कुमार
व काठगोदाम पुलिस टीम में
उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी प्रताप गढ़िया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *