घरेलू गैस कनेक्शनों की EKYC के लिये भारत सरकार द्वारा अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है। अब 23 अगस्त तक इकेवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित हो जाएगी और उन्हें व्यावसायिक दरों पर गैस उपलब्ध होगी।
👉ईकेवाईसी करने के तीन सरल माध्यम उपलब्ध हैं:
1.संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर
2.गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी कर्मी के पास उपलब्ध मोबाइल एप व बायोमेट्रिक उपकरण के माध्यम से
3.संबंधित तेल विपणन कंपनी (जैसे इण्डेन, भारत गैस या एचपी गैस) का अधिकृत मोबाइल एप डाउनलोड कर स्वयं भी की जा सकती है।
