धामी कैबिनेट के आज लिए निर्णय जिनमे 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
👉 कुंभ मेले में 1 करोड़ तक के कार्य मेला अधिकारी, 5 करोड़ तक गढ़वाल आयुक्त और उससे अधिक कार्य शासन स्तर से स्वीकृत होंगे।
👉 उद्योग विभाग में दर 7 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 8 रुपये प्रति कुंतल की गई।
👉वित्त/राज्यकर विभाग ने आबकारी नीति के तहत 6% दर को अपनाया।
👉 परिवहन विभाग को 250 बसें खरीदने की स्वीकृति दी गई
जीएसटी दर कम होने के चलते 100 की जगह 109 बसें खरीदी जाएंगी।
👉 वन विभाग में संशोधन: वन दरोगा आयु सीमा 21 से 35 वर्ष और वन आरक्षी 18 से 25 वर्ष की गई।
👉डी श्रेणी ठेकेदारों की कार्य सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गई।
👉 वन क्षेत्र की सीमाओं पर मधुमक्खी पालन नीति को मंजूरी।
👉 उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 को अधिसूचित किया जा चुका है।
👉 कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों की मान्यता अब जिला स्तर से होगी।
👉 9वीं से 12वीं तक के मदरसों को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी (करीब 52 मदरसे)।
👉प्रतीक्षा सूची की वैधता एक वर्ष तक रखने का निर्णय
विशेष शिक्षा शिक्षकों की नियमावली को मंजूरी
शैक्षिक संवर्ग नियमावली को मंजूरी।
👉 लोक निर्माण विभाग में पद सृजन प्रस्ताव को मंजूर।
👉 वर्कचार्ज कर्मियों पर हाईकोर्ट के स्टे की जानकारी कैबिनेट को दी गई।
👉मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का लाभ 21 अशासकीय कॉलेजों तक बढ़ाया गया।