उत्तराखण्ड में अप्रैल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), लापरवाही हुई तो ठोस कार्यवाही

 

 

देहरादून/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की तैयारियों के संबंध में सभी जनपदों के डीएम के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एसआईआर के दृष्टिगत सभी जनपदों की प्रशासनिक तैयारियों की जनपदवार समीक्षा कर कर विस्तृत जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी अप्रैल माह में उत्तराखण्ड में एसआईआर प्रस्तावित है इस लिहाज से जनपद देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति लक्ष्य के अनुरुप कम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तीनों जनपदों के डीएम को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर मैंपिग प्रतिशत कम है सम्बंधित ईआरओ और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी अधिकारी SIR के कार्य में लापरवाही करते हुए पाए गए तो उनपर ठोस कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को तय समय सीमा में एसआईआर की तैयारियों के बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के गठन के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीएम को निर्देश देते हुए कहा वर्तमान में 77 प्रतिशत बूथों पर बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती हो चुकी है, बीएलए की शत प्रतिशत तैनाती हेतु राजनैतिक दलों से पुनः बैठक कर दी जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर हेल्पडेस्क के जिलों में अविलम्ब अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती की जाए।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी समेत सभी जिलों के डीएम,अपर जिलाधिकारी, ईआरओ वर्चुअल रुप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *