कोटद्वार में एक लीडिंग फायरमैन को 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार फायरमैन रणवीर सिंह ने एक निजी स्कूल को एनओसी देने और फ़ाइल कक आगे बढ़ाने के लिये पहले 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। लेकिन बाद में 20 हजार में एनओसी का सौदा हुआ। इस बीच स्कूल प्रबंधन ने विजिलेंस को रिश्वत की मांग को लेकर विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद विजिलेंस की ट्रैप टीम ने लीडिंग फायरमैन को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।