चारधाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से डीएम प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम यात्रा से संबंधित प्रमुख मार्गों, पड़ावों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रा मार्गों की स्थिति, पैदल मार्ग, सड़क सुरक्षा, यात्री सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थलों, आवासीय व्यवस्थाओं एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। जिसके लिए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश एवं जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।