ढाई साल से अनुपस्थित चल रहे पुलिसकर्मी को किया बर्खास्त

 

देहरादून/ पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल अनिल सिंह जिसे पूर्व में जनपद देहरादून से साल 16 अप्रैल 2023 में शांति एंव कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु जनपद चमोली भेजा गया था, उक्त आरक्षी द्वारा डयूटी पर आगमन न करते हुए 65 दिवस अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर 20 जून-2023 को जनपद देहरादून में आगमन करवाया गया। इसके बाद 1 सितंबर 2023 को उक्त आरक्षी पुलिस लाइन में प्रातः कालीन गणना से अनुपस्थित हो गया, जिसके द्वारा आज तक अपनी वापसी नही करायी गई,उक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी लाइन को सौंपी गई थी। आरक्षी के विरुद्ध प्रचलित विभागीय कार्यवाही के दौरान आरक्षी द्वारा विभागीय कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया गया, क्षेत्राधिकार लाइन द्वारा विभागीय जांच पूर्ण कर इसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सम्यक विचारोपरांत आज 5 फरवरी को एसएसपी ने उक्त कर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *