देहरादून/ मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने को लेकर एसएसपी के निर्देश पर औषधी विभाग के साथ सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित फार्मा सिटी में स्थापित कम्पनियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधी विभाग की टीम द्वारा कम्पनियों में औषधियों की गुणवत्ता की जांच की गई, साथ ही कुछ दवाइयों के सैम्पल लिये गये, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा। परीक्षण हेतु भेजी जा रही औषधियों की रिपोर्ट में संदिग्धता पाये जाने पर सम्बन्धित कम्पनी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम में पी.डी.भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई, व०उ०नि० जितेंद्र कुमार,उ०निरी० संतोष बिष्ट (अभिसूचना इकाई), हे०कां० महेंद्र व औषधि विभाग टीम
मनिंदर सिंह राणा औषधि निरीक्षक शामिल रहे।