रुद्रपुर में नारी शक्ति वंदन महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ,रोड शो में भी उमड़ा भारी जनसमूह

 

ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में नारी शक्ति वन्दन महोत्सव’ और ‘सरस मेले’ के शुभारंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गल्ला मंडी से गांधी पार्क तक रोड शो भी किया। जिसमे भारी भीड़ जुटी।
यहाँ आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जिला पूरे भारत की संस्कृतियों का गुलदस्ता है। अनेकता में एकता की मिसाल को दर्शाते हुए विभिन्न संस्कृतियों को अपने में समाहित करते हुए विभिन्न संस्कृतियों के समागम को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से आज समाज और अधिक सुदृढ़ और विकसित हो रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर किये जा रहे कार्यों को भी गिनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उधमसिंहनगर में समाहित पंजाबी,उत्तराखंडी, पूर्वी,बंगाली सहित विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिला जिसकी वजह से उधमसिंहनगर को मिनी भारत भी कहा जाता है।
इससे पूर्व महोत्सव के मुख्य गेट पर पांच कन्याओं द्वारा तिलक और पुष्प से मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया, जिसके उपरांत मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने
गिर प्रजाति की गौ माता का पूजन कर ऊधम सिंह नगर के जनपदवासियों की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना भी की। स्टॉल पर, मुख्यमंत्री ने चरखा में कताई कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मनोबल भी बढ़ाया तदोपरांत मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंच कर नौ दुर्गा कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली,चहुमुखी विकास की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *