कृमि मुक्ति दिवस, पालिका चेयरमैन भूपेंद्र चौहान ने किया शुभारंभ

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में स्वास्थ्य विभाग के कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ आज अल्पाइन पब्लिक स्कूल, तिलोथ उत्तरकाशी मे नगरपालिका चेयरमैन भूपेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. पांगती भी मौजूद रहे।
उक्त दिवस पर पालिका चैयरमैन ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता पर ध्यान देने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने हेतु प्रेरित किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कृमि जनित संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य, एकाग्रता और पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को इन बीमारियों से मुक्त रखकर उनके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमि नियंत्रण हेतु एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि जनपद के 1060 सरकारी स्कूलों, 178 निजी स्कूलों, 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष के 94536 बच्चों को अभियान के दौरान एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है तथा जो बच्चे आज एलबेंडाजोल की गोली खाने से किन्हीं कारणवश वंचित रहेंगे उन्हें 15 अक्टूबर को दवाई खिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *