पेंशनर की बैठक में विधायक भी पहुंचे, 17 दिसम्बर को पेंशन डे मनाया जाएगा राजकीय

 

पेंशनर संगठन जनपद उत्तरकाशी की एक बैठक अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय उत्तरकाशी के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की अपनी मांगों के अतिरिक्त आज की युवा पीढ़ी के नशे की ओर बढ़ते कदम पर चिंता व्यक्त की गई ।अध्यक्ष श्री पंवार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनते ही राज्य से बाहर के लोगों को उत्तराखंड में नौकरियां देने के लिए हमारे मूल निवास प्रमाण पत्र को समाप्त कर स्थाई प्रमाण पत्र बनाया गया। उत्तराखंड शासन में बैठे ब्यूरोक्रेट्स के द्वारा ऐसा शासनादेश बनाया गया किंतु दुख की बात यह है ।कि हमारे राजनेता खामोश बैठे रहे। हमें मूल निवास एवं भू कानून के लिए आंदोलन करने की आवश्यकता है और हम इसके लिए आंदोलन करेंगे। बैठक में आमंत्रित गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान का फूल मालाओं एवं साल ओढ़ाकर स्वागत, अभिनंदन किया गया । विधायक ने भी अपने संबोधन में कहा कि हमारे समाज में आज बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति एवं शादी विवाह के अवसर पर मेहंदी में परोसी जा रही शराब बहुत ही चिंता का विषय है। इस प्रवृत्ति से हमारे छोटे-छोटे बच्चों पर बहुत ही बुरा कुप्रभाव पड़ रहा है । आप सभी वरिष्ठ नागरिकों को इसके लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। आज की बैठक का मुख्य एजेंडा 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले पेंशन डे के संबंध में रहा।
निर्णय लिया गया कि पेंशन डे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
आज की बैठक में प्रथम बार आए राम गोपाल पैन्यूली, जयप्रकाश गैरोला,प्रताप सिंह बिष्ट,रघुवीर चौहान,कान्ता पुरी, रमा डोबाल, वृंदा पवार, कौरा देवी,शांति रावत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *