गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने शहीद सम्मान यात्रा को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र मौजूद रही। शहीद सम्मान यात्रा आज टिहरी और कल लैंसडाउन पहुंचेगी। इससे पूर्व बीते दिनों वीर सपूत रायचन्द असवाल ग्राम बगासू एवं राईफल मैन शहीद शैलेन्द्र सिंह कठैत ग्राम कुमराड़ा के घर आंगन से मिट्टी कलश में भरकर सम्मान के साथ जिला मुख्यालय लायी गयी थी। जिसे आज विधि विधान के साथ लैंसडाउन रवाना किया गया।
इस मौके पर विधायक एवं अपर जिलाधिकारी ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।