शहीद सम्मान यात्रा, शहीदों के आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम वास्ते कलश में किया संकलित

 

शुक्रवार को शहीद सम्मान यात्रा के अंतर्गत झाझरा,देहरादून में अमर शहीद महेश पांडे एवं शहीद श्याम सिंह रावत के आँगन की पवित्र मिट्टी को सैन्य धाम हेतु कलश में संकलित किया गया। इस यात्रा में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थिति रहे और उन्होंने शहीदों को नमन किया। इस दौरान विधायक पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश को अनेक वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस पावन अवसर पर शहीदों के घर-आँगन से मिट्टी एकत्रित कर सैन्य धाम में स्थापित किया गया। जिससे उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद किया जा सके।
विधायक ने कहा कि निर्माणाधीन सैन्य धाम शहीदों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक बनेगा। यह धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा और शहीदों के योगदान को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।
इस अवसर पर शहीद परिवारों और स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *