अवैध स्मैक के साथ महिला सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

 

देहरादून/ कोतवाली पटेल नगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर राहुल नाथ को 11 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक महिला नशा तस्कर कलावती उर्फ कैला को 10.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए। इनमे महिला नशा तस्कर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।
गिरफ्तार नशा तस्करों मे
राहुल नाथ पुत्र गुलाब नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 32 वर्ष
कलावती उर्फ कैला पत्नी स्व. रणजीत सिंह निवासी राजीव नगर, चमनपुरी, थाना पटेल नगर, उम्र- 55 वर्ष है। इनसे बरामद अवैध स्मैक की कीमत साढ़े छह लाख आंकी गई है। अभियुक्त राहुल से तस्करी में प्रयुक्त कार बलेनो संख्या UK 07FA-0601 को भी जब्त कर लिया गया।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० आशीष कुमार,ओमवीर सिंह,म०उ०नि० नीमा, कां० अरविंद, विपिन कुमार,अनिल सालार,अनिल भंडारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *