गंगोत्री घाटी का गाँव नटीन यहाँ लगा बगैर सरकारी तामझाम के असल विश्व पर्यटन दिवस, आपदा की वजह से सादगी से मना

 

गंगोत्री घाटी की टकनौर पट्टी की सुंदर वादियों में बसा नटीन गाँव। ख्यातिप्राप्त दयारा बुग्याल के नजदीकी इस गाँव मे साल 2014 से विश्व पर्यटन दिवस पर यह गाँव पारंपरिक रिवाज में विश्व पर्यटन दिवस मनाता आ रहा है वह भी बगैर सरकारी तामझाम व मदद के। आज विश्व पर्यटन दिवस इस गाँव मे मनाया गया वह भी सादगी से,वजह आपदा के मद्देनजर। सादगी से दिवस मनाने के दौरान आपदा में जान खो चुके लोगों को दो मिनट का मौन रख श्रदांजलि दी गई।
गाँव के सिंदूरी नाग देवता के प्रांगण में व समेश्वर देवता की डोली की मौजूदगी व उनके आशीर्वाद से पारंपरिक तौर तरीके से इस दिवस को मनाया गया। दिवंगत पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदन सिंह राणा की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर और उन्हें याद किया गया। नटीन में विश्व पर्यटन दिवस की 2014 में शुरुआत करने के लिए गाँव के वीरेंद्र सिंह रावत व सामाजिक सरोकारों से जुड़े दिनेश भट्ट की भूमिका की प्रशंसा हुई। विश्व पर्यटन दिवस पर नटीन में सादगी से मने कार्यक्रम का शुभारंभ समेश्वर देवता की डोली से हुआ। पूजा अर्चना हुई। इस दौरान पूरे गाँव समेत आसपास के गावों के लोग व जनप्रतिनिगण, पंचमालगुजार शामिल रहे। गाँव में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस बार यहां की पर्यटन समिति ने मीडिया कर्मियों को बतौर अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था मकसद था कि मीडिया के माध्यम से गांव में मनाए जाने वाले इस दिवस की पहचान देश-विदेश के पटल पर पहुंचे। विश्व पर्यटन दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकेन्द्र थनवान ने बताया कि इस बार आपदा के मद्देनजर दिवस को सादगी से मनाया जा रहा है। अगले वर्ष इसे भव्य रूप देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन गाँव मे मनाए जाने वाले दिवस को लेकर किसी तरह की सरकारी मदद नहीं मिलती। गाँव के लोग अपने बलबूते पर इस दिवस को मना रहे हैं। सरकार को इस दिवस को मनाने के लिए जो मेला,दिवसों आदि कार्यक्रम के लिये अनुदान दिया जाता है उसमें इस गाँव को भी शामिल किया जाना चाहिये ताकि यहाँ की परंपरा के अनुरूप पर्यटन को और बढ़ावा मिल सके। ग्राम प्रधान सोना देवी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जो भी ग्राम सभा की ओर से विकास की अवधारणा होगी उसे वे पूरा करने की भरसक कोशिश करेंगी। उन्होंने इस मौके पर सभी अतिथियों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
उधर कार्यक्रम के अवसर पर गाँव की पर्यटन समिति की ओर से अतिथियों,पंचायत प्रतिनिधियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मीडिया की ओर से प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश रतूड़ी, उपाध्यक्ष चैन सिंह असवाल,विनीत कंसवाल,प्रकाश रांगड़,संतोष साह,रवि रावत के अलावा स्थानीय लोगों में
ग्राम प्रधान रैथल बुद्धि लाल, ग्राम प्रधान बन्द्राणी अंतर रमोला, ग्राम प्रधान भटवाड़ी विवेक नौटियाल, ग्राम प्रधान द्वारी सज्जन सिंह नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन कुशवाह, पूर्व ग्राम प्रधान कमला देवी,पूर्व ग्राम प्रधान नटीन महेन्द्र पोखरियाल, पूर्व ग्राम प्रधान क्यार्क विपिन राणा,पंच मालगुजार नटीन बचन सिंह रावत, मालगुजार रैथल किशन सिंह राणा, मालगुजार बन्द्राणी सुन्दर सिंह भण्डारी, युवक मंगलदल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, महिला मंगलदल अध्यक्षा उष्मा देवी, बलवन्त राणा,जगेन्द्र थनवाण, विरेन्द्र सिंह रावत ,पंचगाई यज्ञ समिति अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत,शिव सिंह पौखरियाल,मनवीर रावत, सहेन्द्र राणा, बलवीर पंवार,कमल सिंह राणा,भागवत सिंह राणा, अभिमन्यु रावत, प्रवीन रावत,अरविंद थनवाण,विजय रावत,नीरज पौखरियाल, भूपेंद्र रावत, अनिल नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *