पीडीएनए टीम ने यमुना घाटी के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण

 

केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त पीडीएनए टीम ने आज दूसरे दिन यमुना वेली में मानसून के दौरान आपदा से यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़को, स्यानाचट्टी , जंगल चट्टी सहित विभिन्न इलाकों में भूस्खलन, मलबा आने व भू धंसाव से परिसंपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि पीडीएनए की टीम मानसून के दौरान जनपद में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए इलाकों में हुए नुकसान का सटीक और विस्तृत आंकलन करने हेतु दौरे पर है।
यमुना घाटी की बड़कोट तहसील के अंतर्गत स्यानाचट्टी में यमुना नदी का मार्ग अवरुद्ध हो जाने से बनी स्थाई झील से भारी नुकसान हुआ था साथ ही अतिवृष्टि से कई स्थानों पर मार्ग वाश आउट और क्षतिग्रत हुए जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
टीम द्वारा पीडीएनए में नुकसान का आकलन करते समय वास्तविक नुकसान का सटीक निर्धारण किया जाएगा ताकि लोगों को उनकी वास्तविक क्षति के आधार पर उचित मुआवजा मिले तथा पुनर्निर्माण कार्यों को सही ढंग से किया जा सके। ​टीम द्वारा क्षति के आकलन में बुनियादी ढांचे के साथ साथ आजीविका और मानव जीवन पर इसके प्रभाव को भी शामिल किया जाएगा।
टीम के निरीक्षण के दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *