प्रौद्योगिकी संस्थान बौन में इंडक्शन 2025 का हुआ शुभारंभ

 

प्रौद्योगिकी संस्थान बौन में नए सत्र के छात्रों का पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. एच. एस.भदौरिया ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए संस्थान की कार्यविधियों से नए छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा, अनुशासन और जीवन मे उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान द्वारा चलाये गए कोर्स छात्रों के लिये एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज उत्तरकाशी सचिन कुमार एवं एडवोकेट अभय राज बिष्ट ने भी छात्रों को संबोधित किया। दोनों ने लोकतंत्र के महत्व को बताते हुए छात्रों को जिम्मेदार व सजग नागरिक बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस व इंजीनियर्स डे भी मनाया। कार्यक्रम में महान अभियंता विश्रेस्रारया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *