डीएम देहरादून सविन बंसल के जनता दरबार मे आज रायपुर क्षेत्रवासियों ने देहरादून के रायपुर से सरुणा-सुवाखोली मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कराते हुए इसके दो लेन चौड़ीकरण की मांग रखी। इस मांग पर संबंधित विभाग के संज्ञान में लाने का आश्वासन क्षेत्रवासियों को मिला।
गौरतलब है कि यदि यह मार्ग शुरू हो जाता है तो टिहरी व उत्तरकाशी से देहरादून आने व लौटने पर मसूरी जाने का झमेला ही खत्म हो जाएगा। इससे जहां दूरी भी काफी हद तक कम हो जाएगी वहीं सुवाखोली से मसूरी तक के छोटे व तंग मार्ग में ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी और सफर भी आसान हो जाएगा।
*उधर उक्त मार्ग को लेकर जनता की माने तो यह तर्क मिला कि यदि राजनेता इस मार्ग को लेकर इंटरेस्ट लें तो संभव हो सकता है।*