गंगोत्री मार्ग में डबरानी से सोनगाड़ तक सड़क संपर्क न होने से गंगोत्री घाटी के ऊपरी आपदा प्रभावित गांवों में राशन,रसोई गैस आदि पहुंचाने के लिये ट्रांशिप व्यवस्था भी जारी है। आज डबरानी से सोनगाड तक राफ्ट के माध्यम से 57 गैस सिलेंडर तथा 45 लोगों को आर पार कराया गया। डीएम के कुशल प्रबंधन व निर्देशों के तहत
उक्त कार्य मे आपदा प्रबंधन ,एसडीआरएफ ,
अग्निशमन, एनआईएम एवं मजदूरों की टीम द्वारा पूर्ति विभाग के सहयोग से उक्त सामग्री एवं लोगों को सकुशल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में संयुक्त रूप से कार्य किया गया।