डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में आज प्रशासन की टीम ने शहरी क्षेत्र में संचालित पीपीपी मोड़ के अस्पतालों में छापेमारी की।जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण से अर्बन पीएचसी में हड़कम मच गया। डीएम समेत मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरी गिरी, एसडीएम अपूर्वा सिंह ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर सुबह 9 बजे से ही छापेमारी शुरू कर दी थी। अर्बन पीएचसी में मानक के अनुरूप सुविधा एंव व्यवस्थाएं न होने पर जेवीके प्रा.लि. पर प्रारम्भिक अर्थदण्ड रू0 5 लाख की कार्यवाही के साथ ही फर्म के टर्मिनेशन की मुख्य सचिव को संस्तुति की। छापेमारी अभियान में डीएम ने अर्बन पीएचसी जाखन, गांधीग्राम, मुख्य विकास अधिकारी ने चूना भट्टा, अधोईवाला, कारगी उप जिलाधिकारी सदर ने रीठामण्डी, बकरालवाला, खुड़बुड़ा, सीमाद्वार डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय ने दीपनगर, माजरा, बीएस कालोनी में अवस्थित पीएचसी पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
छापामारी की कार्यवाही के दौरान अधिकांश डॉक्टर,एएनएम,एलटी, नर्स नदारद मिली। स्वास्थ्य केन्द्रो पर न तो पानी, न मरीजों के बैठने की कोई भी समुचित व्यवस्था थी। आधे केंन्द्र काल कोठरी में संचालित किए जा रहे थे। अस्पतालों में पर्याप्त दवा, सफाई, उपकरण, मरीजों, तीमारदारों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल अदि व्यवस्थाएं नही पाई गई। जिस डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने पर्याप्त स्टॉफ उपस्थित न रहने पर 3 माह की बायोमेट्रिक उपस्थिति का विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।