अफीम की खेती के विरुद्ध राजस्व,पुलिस,आबकारी व नारकोटिक्स की टीम साझा अभियान चलाये : डीएम

 

डीएम  उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने नारकोटिक्स समन्वय (एनकॅार्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक में अफीम की खेती पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संभावित इलाकों में राजस्व, पुलिस व आबकारी विभाग के साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को साझा अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से प्रभावी प्रयास करें। डीएम ने शिक्षण संस्थाओं के नजदीक सिगरेट-गुटखा आदि नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भी निरंतर कार्यवाही करने और मेडिकल स्टोर्स पर भी अवैध ड्रग्स को लेकर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता बढाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान भी संचालित किये जाएं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, डीएफओ रविन्द्र पुंडीर, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल सहित अनेक अधिकारियों ने भी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *