डीएम प्रशांत का गंगोत्री व यमुनोत्री में प्रवाहित किये कपड़ो को रिसाइकल करने का सुझाव हुआ कारगर साबित, ग्रीन इलेक्शन थीम पर फ़ाइल फोल्डर बन चुनाव में भी हुए प्रयोग

 

 

डीएम उत्तरकाशी प्रशांत आर्य की सोच व सुझाव से इस
पंचायत चुनाव को ‘ग्रीन इलेक्शन ‘ थीम पर आयोजित करने की शानदार पहल की गई।गंगा,यमुना में प्रवाहित किये गये कपड़ो को रिसाइकिल करने हेतु ग्रामोंत्थान परियोजना के अंतर्गत गठित माँ गंगा संकुल स्तरीय संघ की महिलाओ के साथ योजना बनाकर श्री गंगोत्री व श्री यमुनोत्री धाम में चढ़ाए गए कपड़ो को एकत्र कराते हुये कपड़ो से बने फाइल फोल्डर तैयार कराये गये जिनका उपयोग चुनाव के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले कार्यो में किया जा रहा है । डीएम का यह सुझाव जहाँ एक ओर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण कदम है वही दूसरी ओर इससे महिलाओ को आय के साधन भी प्राप्त हो रहे है।
दरअसल श्री गंगोत्री व श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओ द्वारा प्रवाहित किये गये कपड़ो की सफाई प्रशासन के लिए एक चुनौती बनी हुई है। यात्रा के दौरान देश-विदेश से श्रद्धालु श्री गंगोत्री तथा युमनोत्री धाम दर्शन हेतु आते है। दर्शन के दौरान पुराने कपड़े नदियों में प्रवाहित कर देते है जिससे जल प्रदूषण होता है। अब प्रशासन की इस पहल से जहाँ जल प्रदूषण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है वहीं प्रवाहित कपड़ों को रिसाइकल करके उनसे बने उत्पादों से आय के साधन भी प्राप्त हो रहे है।
प्रशासन की इस सकारात्मक पहल के चलते बुधवार को डीएम अधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा “मां गंगा कलस्टर लेवल फेडरेशन” के प्रतिनिधियों से भेट की गई। इस दौरान डीएम ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के इस कार्य की सराहना की तथा इसे नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यलय से स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा तैयार फाईल फोल्डर को समस्त विकासखंडों मे भिजवाने के निर्देश दिये ताकि चुनावी प्रक्रिया में उनका उपयोग किया जा सके।
इससे पूर्व डीएम द्वारा ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रीप (REAP) द्वारा जनपद में स्वयं सहायता समूहों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया था,इस दौरान डीएम द्वारा रीप परियोजना के अंतर्गत गठित मां गंगा कलस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया था तथा उन्हें सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई थी
साथ ही मां गंगा स्वयं सहायता संगठन को श्री गंगोत्री तथा श्री यमुनोत्री धाम में प्रवाहित कपड़ों को रिसाइकल किए जाने की संभावना पर विचार कर उनको उपयोगी बनाए बनाए जाने को लेकर सुझाव दिया था उसी का सकरात्ममक परिणाम है की कुछ ही दिनों मे महिलाओ द्वारा शानदार पहल करते हुए बहुउपयोगी उत्पादों को बनाने की दिशा में प्रयास कर , विभिन्न उपयोगी उत्पाद निर्मित करने में सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय, माँ गंगा संकुल से पुष्पा चौहान, धनलक्ष्मी , पवित्रा राणा, ममता , सविता , पूनम, आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *