रूद्रपुर में पौने तीन करोड़ से अधिक का अवैध गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

 

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये कीमत का 558-78 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि यह कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान कैंटर (UP81 FT 5851) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 18 प्लास्टिक कट्टों और तीन स्कूल बैग में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से रुद्रपुर निवासी संजय गुप्ता, मैनपुर निवासी डीटू यादव और मोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा ओडिशा के सोनपुर से लाकर रुद्रपुर में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।
इधर पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी संजय गुप्ता की करीब 3 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 7,500 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *