देहरादून/ जिला प्रशासन की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने काली बस्ती, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की गई जहाँ अवैध रिफलिंग चल रही थी। छापेमारी के दौरान मकान की छत पर कुल 7 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 4 व्यावसायिक सिलेंडर तथा 3 घरेलू सिलेंडर मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया जिला प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।