डीएम ने लिया एक्शन तो नामी-गिरामी स्कूल को करनी पड़ी फीस कम, पेरेंट्स को मिली राहत

 

डीएम सविन बंसल की सख्ती से देहरादून का कैंब्रियन हॉल स्कूल अब बैकफुट पर आ गया है। स्कूल ने मनमाने तरीके से 10 प्रतिशत फीस में जो बढ़ोतरी की थी उसे अब 5 प्रतिशत कम कर दिया है। पेरेंट्स ने डीएम के समक्ष फीस बढ़ोतरी को लेकर शिकायत की थी। अब स्कूल प्रशासन ने 18 जुलाई को अभिभावकों को एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अभिभावकों से वसूल किए गए अधिक शुल्क को आगामी महीनों के शुल्क में घटाते हुए समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे अभिभावक जिन्होंने अभी तक फीस जमा नही की है, उन पर कोई बिलंब शुल्क भी नही लिया जाएगा।
डीएम सविन बंसल ने कहा है कि निर्धारित मानक से अधिक फीस, अभिभावकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहीं से भी शिकायत प्राप्त हुई, तो इस पर सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा और ऐसे स्कूलों की मान्यता निरस्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर को व्यवसाय का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *