खबर हल्द्वानी से है यहाँ मंगलवार की सायं निकटवर्ती ग्राम मोतीनगर में घर से खेलने के लिए निकले दो बच्चों के शव पुलिस व गोताखोरों की मदद से गौला नदी से बरामद किए गए । जिससे दोनों के परिजनों में कोहराम मच हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोतीनगर से मंगलवार की सायं खेलने के लिए घर से निकले दो छात्र लापता हो गए। रात भर तलाशने के अलावा पुलिस को मामले से अवगत कराया। बुधवार की सुबह दोनों के शव नदी से बरामद हुए।
किशनपुर सकुलिया मोतीनगर निवासी दीवान सिंह का 13 वर्षीय बेटा अंकित भौरियाल कक्षा नौ जबकि दरपान सिंह दानू का 14 वर्षीय पुत्र कृष 10वीं में पढ़ता था। मंगलवार की शाम चार बजे दोनों छात्र रोजाना की तरह जंगल में बने मैदान में खेलने के लिए गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। खोजबीन के बाद उनके शव गोला नदी से बरामद हुए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।