पंचायत चुनाव, वोटर को बांटने ले जाई जा रही साड़ियां पकड़ी, मामला दर्ज

 

रुद्रपुर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने चेकिंग के दौरान निवर्तमान ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्र के पति विपिन जल्होत्र की कार में साड़ियाँ और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की।
जो वोटरों को प्रभावित करने के लिए ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मंगलवार को अपर उपनिरीक्षक यातायात नारायण दत्त जोशी व सिपाही नवीन नेगी ने डीडी चौक पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो संख्या यूके 06बीबी 8888 को रोका। वाहन के पीछे ‘ममता जल्होत्र बीडीसी प्रत्याशी’ व चुनाव चिन्ह ‘अंगूठी’ दर्शाया गया था। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 262 पैक की हुई साड़ियाँ और प्रचार सामग्री के पोस्टर, पेम्पलेट मिले। पूछताछ में वाहन चालक प्रदीप कुमार पुत्र शोभित कुमार निवासी नारायणपुर सुंदर कॉलोनी, थाना किच्छा ने बताया कि वह वर्तमान सांसद प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख पति विपिन जल्होत्र का निजी चालक है और ये साड़ियाँ वह उनकी पत्नी ममता जल्होत्र के बीडीसी चुनाव प्रचार हेतु वोटरों को बांटने के लिए बाजार से खरीद कर लाई गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की रिपोर्ट जीएसटी को भी भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *