गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात्रि लगभग 9 बजे एक कावड़ दीपक पुत्र बाउ, उम्र 18 वर्ष, निवासी हिसार, हरियाणा गंगोत्री से पैदल कावड लेकर उत्तरकाशी आते समय गंगनानी के निकट नागदेवता मन्दिर के पास लगभग 250 मीटर नीचे खाई की ओर गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, पुलिस, मेडिकल टीम 108 एम्बुलेंस मय उपकरणों सहित घटना स्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा उक्त कावड की रात्रि एक बजे तक खोजबीन की गई मगर कावड का कोई पता नही चल पाया।
इधर आज सुबह पुनः खोजबीन शुरू की गई लेकिन अभी तक लापता कावड़ का पता नहीं चल पाया है।