जनपद में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ डीएम प्रशांत आर्य ने किया,अभियान को एकजुट होकर सफल बनाने को कहा

 

जनपद उत्तरकाशी में खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों का उन्मूलन कर बच्चों को इन जानलेवा संक्रमणों से बचाव के लिए जिला अस्पताल से खसरा रुबेला का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ डीएम प्रशांत आर्य ने किया। डीएम ने कहा कि “खसरा और रूबेला दोनों ही संक्रामक बीमारियाँ हैं जो बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं लिहाजा इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि जिले का हर बच्चा इन बीमारियों से सुरक्षित रहे और उसे स्वस्थ भविष्य मिल सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी बी.एस. रावत ने बताया कि यह अभियान 21 जुलाई से 29 सितंबर तक तीन चरणों में चलाया जाएगा।पहला चरण 21 जुलाई से 31 जुलाई तक, दूसरा 19 अगस्त से 29 अगस्त तक, तीसरा चरण 18 सितंबर से 29 सितंबर तक रहेगा। इस अभियान के द्वारा कुल 43 सेशन में 152 बच्चों और 24 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें आंगनवाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्तर पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन करेंगी ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाई जा सके। डीएम ने सभी अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *