भारी बारिश के बावजूद डीएम सविन बंसल के जनता दर्शन में शिकायतकर्ताओं की खासी भीड़ उमड़ी। जिसके बाद हुआ डीएम का एक्शन शुरू। एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता को फटकार लगाते कहा कि महज खाना पूर्ति के कलक्ट्रेट आने की जरूरत नहीं है। डीएम ने अवस्थापना (पुनर्वास) खण्ड ऋषिकेश द्वारा आवंटित भूखण्डों में उजागार हुए पुलमा देवी प्रकरण के उपरान्त इसी प्रकृति के अन्य प्रकरण भी जो सामने आ रहे जिस पर डीएम ने विस्तृत एसआईटी जांच के निर्देश दिए। ग्राम धौंतरी जिला उत्तरकाशी निवासी अभिषेक नौटियाल ने डीएम से गुहार लगाई की उनको अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि क्रय कर दी गई। विक्रय के समय नही बताया कि भूमि अनुसूचित जाति की है तथा नामान्तरण के समय लेखपाल की रिपोर्ट पर भी उसने प्रश्न चिन्ह लगाए। जिस पर डीएम ने सम्बन्धित लेखपाल को नामजद करने के एसएसपी को निर्देश दिए। हाथीबड़कला निवासी बुजुर्ग महिला बिमला देवी ने अपनी फरियाद में बताया कि स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स न्यू कैंट रोड हाथीबड़कला द्वारा स्वर्ण आभूषण लॉकर में रखने के नाम पर हड़प लिए जिस पर आभूषण दिलवाने की गुहार लगाई जिस पर डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश चन्द्र डोवल ने अपनी फरियाद में बताया कि उनके पुत्रों द्वारा उन्हें व उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया है उन्होंने डीएम से गुहार लगाई जिस पर डीएम ने अपर उप जिलाधिकारी न्यायिक को भरण पोषण अधिनियम में वाद दायर करने के निर्देश दिए।
डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में 100 से अधिक शिकायतें आई जिनमे अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों में भूमि धोखाधड़ी, बैंक ऋण धोखाधड़ी, भरणपोषण आदि के प्रकरण बढ़े हैं।
जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी एफआर के.के. मिश्रा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, एसडीएम अपूर्वा, एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।