चमोली जिले में देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह का निधन हो गया। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी ने पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है जबकि अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।