उत्तरकाशी, छापेमारी में 50 घरेलू गैस सिलेंडरों से भरा पिकअप वाहन पकड़ा

 

डीएम के निर्देश के अनुपालन में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा गैस गोदामों का औचक निरीक्षण व छापेमारी अभियान चल रहा है। आज हुई छापेमारी में जहाँ 10 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक रूप में प्रयोग करते पकड़े गए तो वहीं चिन्यालीसौड़ बाजार में टीम द्वारा एक पिकअप वाहन जिसमे एचपी के 50 घरेलू गैस सिलेंडर भरे थे को पकड़ा गया। मौके पर वाहन चालक द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे साफ है कि कालाबाजारी हो रही है। टीम द्वारा उक्त वाहन मय सिलेंडरों के जब्त कर उसे चिन्यालीसौड़ स्थित इंडेन गैस सर्विस के गोदाम में रखा गया है। इसकी जांच की जा रही है। टीम में जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश जगूड़ी,पूर्ति निरीक्षक रमेश खरोला,महेंद्र पंवार,सुशील राणा समेत अन्य विभागीय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *