बीती शाम डोईवाला क्षेत्र में दो हाथियों के उत्पात से अफरा-तफरी मच गई। यहाँ मणि माई मंदिर के पास चल रही भंडारे की तैयारी के दौरान अचानक जंगल की ओर से दो हाथी आ धमके और जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि हाथियों को देखकर पंडाल में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान हाथी ने एक व्यक्ति को उठाकर पटक भी दिया। यहाँ खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली को भी पलट दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक डीजे की तेज आवाज और शोरगुल से हाथी कुछ देर बाद इलाके से भाग गए मगर काफी समय तक
हाथियों ने दहशत बनाये रखी।