शासन, प्रशासन दोनों पहुंचे मिसरास पट्टी के बटोली गाँव

 

गुरुवार को सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी के अंतर्गत बटोली ग्रामवासियों को भारी बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर डीएम देहरादून सविन बंसल, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, वन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थानीय समस्याओं की गहन समीक्षा की।
इस दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि कोटी-बटोली मार्ग पर शेरूखाला के पास बड़ी खाई बन गई है, जिससे बटोली गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो चुका है। हर साल बरसात में यह मार्ग क्षतिग्रस्त होता है, जिससे क्षेत्रवासियों को अस्पताल, स्कूल और बाजार तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विधायक पुंडीर ने इस गंभीर स्थिति को संज्ञान में लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की जीवन रेखा है, जिसे हर हाल में बहाल किया जाना चाहिए। ग्राम बटोली में हुई बैठक में ग्रामीणों ने विधायक से राहत और स्थायी समाधान की मांग की, जिस पर विधायक पुंडीर ने भरोसा दिलाया कि स्थायी व व्यापक समाधान हेतु विभागीय समन्वय से शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *