हल्द्वानी नगर में नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल में सुबह गुलदार घुस गया। जिससे हड़कंप मच गया। स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने गुलदार देख वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर पूरे परिसर को घेर लिया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर ताकि उसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया जा सके। बताया जा रहा है कि गुलदार पास के शीशमहल क्षेत्र से सटे जंगलों की ओर से स्कूल परिसर में दाखिल हुआ था।
बहरहाल स्कूल बंद था वरना
बड़ा हादसा हो सकता था।