बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जो कि रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़े उन्हें अब बर्खास्त करने को सैनिक कल्याण मंत्री की ओर से निर्देश जारी हुए हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाय।
उधर सैनिक कल्याण मंत्री के निर्देश के बाद बखार्स्तगी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।