महिला ने गंगा भागीरथी में लगाई छलांग, मौत

 

उत्तरकाशी के जोशियाडा टैक्सी स्टेशन के समीप एक महिला ने भागीरथी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के छलांग लगाने के बाद चले सर्च अभियान में महिला का शव जोशियाड़ा झील में मिला। जिसे रेस्क्यू टीम ने अस्पताल पहुंचाया जहाँ महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान श्रीमती रेखा देवी उम्र 32 वर्ष ग्राम थलन,तहसील भटवाड़ी हॉल निवास जोशियाड़ा उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *